तीन माह गुजरने के बाद भी नाबालिग लड़की का सुराग नहीं अपहरण कर शादी का झांसा देकर बाइक पर ले गया युवक सफारी कार से भागते समय परिजनों से हुई धक्का-मुक्की वीडियो भी बनाया पुलिस की हाथ खाली
-
कृष्णा कुमार
मधुबनी/ लदनिया प्रखंड के जलौन गांव वार्ड नं. 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक युवक बाइक पर बैठाकर लड़की को ले गया।पीड़िता की मां सिया देवी, पति पशुपति साफी, उम्र 45 वर्ष ने बताया कि दिनांक 18-05-2026 को रविवार संध्या करीब 6:00 बजे वह सब्जी खरीदने झलोंन चौक दुर्गा मंदिर के पास गई थीं। आधे घंटे बाद पड़ोसी का फोन आया कि उनकी बेटी आशु कुमारी घर से पूर्व की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार लड़का आया और बेटी को बाइक पर बैठाकर लौकहा की तरफ चला गया।
सब्जी छोड़कर घर पहुंची सिया देवी ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मोटरसाइकिल लेकर रात 8:00 बजे लौकहा चौक के उत्तर खोजबीन करने लगे।
खोजबीन के दौरान परिजनों को एक उजला रंग की सफारी कार BR0B K 5862 के अंदर से लड़की की चीखने की आवाज सुनाई दी। जब परिजन गाड़ी के पास पहुंचे तो बाहर करीब 10 लोग खड़े थे। आवाज से परिजनों ने आशु कुमारी को पहचान लिया।
ड्राइवर से गेट खोलने को कहा तो आरोपियों ने परिजनों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की और लड़की सहित गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस दौरान परिजनों ने गाड़ी का वीडियो भी बना लिया।सिया देवी ने बताया कि उन्हें शक है कि मोबाइल नं. 9162215386 से एक अनजान लड़के ने उनकी बेटी के मोबाइल 7773980709 पर फोन किया था। एक दिन पहले उन्होंने उस लड़के को डांट भी लगाई थी।
पीड़िता की मां ने लदनिया थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी की गिरफ्तारी और बेटी को बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन सिर्फ खानापूर्ति या करवाई स्थानीय लोगों में प्रशासन से विश्वास उठते नजर आ रहा है।

