क्राइमबिहार

बिहटा में फांसी लगा महिला ने की आत्महत्या

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहटा में देर एक डॉक्टर की पुत्रवधु ने किचन में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का क्या कारण है यह स्पष्ट नही हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दिया है। महिला की पहचान बिहटा निवासी पियुष कुमार की पत्नी नंदिनी कुमारी के रुप में हुई है ।

बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।