क्राइमबिहार

कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी का किया शोषण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बगहा/कलयुगी पिता ने अपनी बेटी का शोषण करने की कोशिश की। हैवान बने पिता को पीड़िता की शिकायत के बाद पकड़ लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच होने के बाद कोर्ट में 164का बयान दर्ज कराया गया ।

हैवान बने पिता की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उसके के बाद वह बेटी के साथ किराए के एक मकान में रहने लगा। जहाँ कुछ वर्षों से वह अपनी बेटी का शारीरिक शोषण करने लगा। बाप को जोर जबरदस्ती करता देख बेटी ने बहाना बनाकर सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे कुछ जरुरी सामान लाने बाजार भेजकर स्वयं पुलिस के पास पहुंच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पटखौली थाना के थानाध्यक्ष लालबाबू यादव पीड़िता के घर पहुंचे। उसके पिता को बाजार से लौटते ही उसे धर दबोचा। सिकटा निवासी आरोपी शेख इमरान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस एसडीपीओ कैलाश प्रसाद के कार्यालय पहुंची। उसके बाद पीड़िता के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई ।