SSB ने 225 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क
मधुबनी/भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ‘डी’ समवाय, गंगौर की विशेष गश्ती टीम ने 225 लीटर नेपाली शराब बरामद करते हुए एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई 06 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 06:29 बजे थाना साहरघाट, जिला मधुबनी (बिहार) के अंतर्गत सीमा स्तंभ संख्या 291/07 से लगभग 1.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में विशेष गश्त के दौरान की गई।
विश्वसनीय आसूचना एवं सीमा क्षेत्र में नियमित निगरानी के दौरान गश्ती दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 750 बोतल नेपाली शराब (कुल लगभग 225 लीटर) बरामद हुई। बरामद शराब को मौके पर ही नियमानुसार जब्त कर लिया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई।

