बिहारक्राइमदेश - विदेशबड़ी खबरे

SSB ने 91.2 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन महिला तस्करों गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ‘ई’ समवाय, बाह्य सीमा चौकी (बीओपी) खोना की विशेष पेट्रोलिंग पार्टी ने 91.2 लीटर नेपाली शराब बरामद करते हुए तीन भारतीय महिला तस्करों को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई 06 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 10:21 बजे थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी (बिहार) के अंतर्गत सीमा स्तंभ संख्या 278/15 से लगभग 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में विश्वसनीय आसूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ महिलाएं नेपाल से अवैध नेपाली शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली थीं। सूचना मिलते ही कंपनी कमांडर के निर्देशन में विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया तथा महिला बलकर्मियों को भी अभियान में शामिल किया गया। निर्धारित स्थान पर घात लगाकर निगरानी के दौरान तीन महिलाएं सिर पर बोरी लेकर आती दिखाई दीं। उन्हें रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई। इसके बाद तीनों महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार कर बरामद शराब को नियमानुसार जब्त कर लिया गया।