बिहार

विशेष सहयोग शिविर आयोजित, 19 आवेदन प्राप्त, 5 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अजय कुमार ठाकुर कि रिपोर्ट 

मधुबनी/रहिका प्रखंड में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को रहिका प्रखंड अंतर्गत हुसैनपुर पंचायत भवन में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आशुतोष कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान पंचायत क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

शिविर में आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि संबंधी मामले, पेयजल, नाली-गली, बिजली, प्रमाण पत्र तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

बीडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि विशेष सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके पंचायत स्तर पर ही करना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और किसी भी समस्या के लिए प्रशासन से सीधे संपर्क करने की अपील की।

शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में