252.6 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ वेगनार कार जप्त
अजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
मधुबनी /रहिका थाना पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में देशी नेपाली शराब बरामद कर एक वेगनार कार को जप्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार पुलिस रात्रि गश्ती के दौरान बसौली-इजरा मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वेगनार कार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन घुमाकर भागने की कोशिश की।पुलिस बल ने तुरंत कार का पीछा किया। शराब से लदी कार रहिका टोल से आगे नदी के पास पहुंचकर तस्करों ने वाहन सड़क किनारे छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 252.6 लीटर देशी नेपाली शराब बरामद हुई। शराब को प्लास्टिक के जार और बोतलों में भरकर लाया जा रहा था। पुलिस ने शराब सहित वेगनार कार को जप्त कर थाना परिसर लाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार कार मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

