बिहारक्राइम

बर्खास्तगी के बाद भी बर्खास्त कर्मचारी के डोंगल से हुए 39 दाखिल-खारिज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर प्रसाद सिंह 

कटिहार/ कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड से राजस्व विभाग से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बर्खास्त किए जा चुके राजस्व कर्मचारी मनोहर कुमार के डोंगल यानी डिजिटल लॉगिन डिवाइस से बर्खास्तगी के बाद भी दाखिल-खारिज के मामले जनरेट किए गए।

जानकारी के अनुसार मनोहर कुमार को 28 जुलाई को राजस्व विभाग द्वारा बर्खास्त किया गया था। लेकिन उनके डोंगल से 29 और 30 जुलाई को कुल 39 दाखिल-खारिज के आवेदन जनरेट हुए हैं।

इस खुलासे के बाद पूरे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि बर्खास्त कर्मचारी का डोंगल निष्क्रिय क्यों नहीं किया गया? किसकी मिलीभगत से यह काम हुआ।राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हर दाखिल-खारिज डोंगल के माध्यम से ही ऑनलाइन होता है। डोंगल के दुरुपयोग से फर्जी एंट्री की आशंका बढ़ गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। डीसीएलआर ने कहा कि डोंगल किसके पास था, किसने लॉगिन किया और किन लोगों के आवेदन डाले गए, इसकी बारीकी से जांच की जाएगी।

दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही गई है। विभाग अब सभी प्रखंडों में बर्खास्त और स्थानांतरित कर्मचारियों के डोंगल को तत्काल निष्क्रिय करने का निर्देश जारी करेगा।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि इससे जमीन के फर्जीवाड़े की संभावना बढ़ गई है।