क्राइमबड़ी खबरेबिहार

रहिका में बड़ी कार्रवाई, 876 लीटर अंग्रेजी शराब लदी टाटा 407 जब्त

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अजय कुमार ठाकुर 

मधुबनी /रहिका थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से लदी एक टाटा 407 गाड़ी को बरामद किया है।

थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप को सूचना मिली थी कि पश्चिमबाई टोल के पास एक संदिग्ध टाटा 407 खड़ी है जिसमें भारी मात्रा में शराब लदी है। सूचना मिलते ही एसआई इंदर कुमार सहित पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और तलाशी ली तो उसमें रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब के 100 कार्टन (लगभग 876 लीटर) बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान वाहन के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर थाना लाया है। वाहन मालिक और तस्करों की पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कहाँ से लाई गई और कहाँ ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।