बिहार

राज्य सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दलित समाज की बच्ची के हाथों से मिठाई खाने से इनकार कर दलित समाज और संवैधानिक व्यवस्था का अपमान किया है; भाजपा से माफी की मांग : एजाज अहमद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने दलित समाज की बच्ची के हाथों से मिठाई नहीं खाकर दलित समाज और संवैधानिक व्यवस्था का अपमान किया है । इस तरह की कृत्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी को दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए। जहां इवेंट के तौर पर राजनीतिक लाभ के लिए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दलित समाज की बच्चियों को अपने हाथों से मिठाई खिला रही थी ,तो सभी बच्चियों ने उनके हाथों से मिठाई खाया। जब इस समाज की बच्ची ने श्रेयसी सिंह को मिठाई खिलाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी भावना का भी कद्र नहीं किया और दलित समाज की बच्ची का अपमान किया है।
इन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलितों के प्रति कितना प्रेम और सम्मान का भाव रखती है इवेंट बनाने वाली मंत्री के द्वारा दलित समाज की बच्ची से मिठाई खाने से इंकार किया कि जाना स्पष्ट करता है कि भारतीय जनता पार्टी का दलितों के प्रति किस तरह की सोच और भावना है। इससे बच्ची की भावना के साथ भी खिलवाड़ हुआ है।
एजाज ने दलित समाज का अपमान करने के लिए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से दलित समाज से माफी की मांग की है। मंत्री ने भारत के संविधान में निहित सभी के भावना का कद्र करने की संवैधानिक व्यवस्था को भी तर तर किया है।
इन्होंने ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के संवैधानिक व्यवस्था के साथ भद्दा मजाक किया है और जो संविधान के अंतर्गत मंत्री पद का शपथ में सभी के साथ न्याय की बात करते हैं उन्होंने उस शपथ को तोड़ कर बच्ची की भावना से खिलवाड़ करके संवैधानिक व्यवस्था को तोड़ने का काम किया है। इस तरह के कृत्यों के लिए अविलंब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी बांकीपुर चुनाव जीतने के लिए जो मंत्री के द्वारा इवेंट तैयार किया गया था ,उसमें दलित समाज की भावना को आहत और अनादर करके यह बता दिया कि भारतीय जनता पार्टी का दलित प्रेम सिर्फ दिखावा है जो मंत्री के इस कृत्य से स्पष्ट रूप से सामने आ गया।