जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने का आदेश बिहार समेत कई राज्यों को नोटिस
सेंट्रल डेस्क
नई दिल्ली/ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और बल प्रयोग के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है और इसके लिए जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।
सीजेआई बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार नागरिकों को है। यदि बल का प्रयोग किया गया है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह तय होना चाहिए कि किसके आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
कोर्ट ने इस याचिका पर बिहार समेत कई राज्यों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों पर बिना उचित कारण के लाठीचार्ज किया गया और अत्यधिक बल का प्रयोग हुआ, जिससे कई लोग घायल हुए।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

