बिहार

ग्राम पंचायत गिधवास में विकास योजनाओं में बड़ा घोटाला अपूर्ण काम के बावजूद निकाली गई राशि। जांच रिपोर्ट के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के  ग्राम पंचायत गिधवास में विभिन्न विकास योजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। गिधवास गाँव निवासी अनुज कुमार सिंह ने प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि पंचायत में चल रही योजनाओं में को गड़बड़ी लेकर मुख्यमंत्री सहित सचिव को दिया…

 

1. अपूर्ण कार्य के बावजूद राशि की निकासी।
2. अभिलेखों की कमी और सरकारी राशि का दुरुपयोग।
3. मापी पुस्तिका, वाउचर एवं मास्टर रोल का अभाव।
4. मुखिया, पंचायत सचिव और पदाधिकारियों की मिलीभगत।

शिकायत के बाद प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, लदनियाँ के आदेश पर 21.01.2026 को तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।
संयुक्त जाँच प्रतिवेदन में कई योजनाओं में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से 6 सूत्री मांग की है..
1. उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच कराई जाए।
2. दोषियों पर FIR और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई।
3. सरकारी राशि की वसूली और भविष्य में रोकथाम के निर्देश।
4. सतर्कता विभाग / विजिलेंस से जाँच
5. जाँच की प्रगति की सूचना दी जाए।
6. *वित्तीय ऑडिट कराया जाए