अजब गजब

पति दोनों बीवियों संग 3-3 दिन बिताएगा 7वां दिन चलेगी अपनी मर्जी : पंच

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राम कुमार सिंह 

दियाल/ दो पत्नियों के बीच फंसे एक पति के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत ने ऐसा अनोखा फैसला सुनाया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। शादी युवक की पहली शादी 14 साल पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई ।जिससे 2 बेटियां हैं।दूसरी शादी पहली पत्नी की सहमति के बिना युवक ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी 2 बेटियां हैं।

बतादें की युवक दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा और पहली पत्नी की अनदेखी करने लगा। खर्च न मिलने और उपेक्षा से परेशान होकर पहली पत्नी ने पुलिस में शिकायत की। मामला पंचायत में पहुंचा।पंचायत ने 7 दिन का बंटवारा कर दिया
3 दिन पहली पत्नी के साथ ,3 दिन दूसरी पत्नी के साथ 1 दिन अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकता है।

पंचायत ने यह भी कहा कि पति को पहली पत्नी के घर हर महीने का पूरा राशन पहुंचाना होगा। साथ ही पहली पत्नी को व्यक्तिगत खर्चों के लिए प्रति सप्ताह 500 रुपये अलग से देने होंगे।