बिहारसमस्या

विधायक रणविजय साहू ने विधानसभा में बंटी यादव के हत्यारे की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग को शून्य काल में मामले को उठाया ।। 2.पटना में राजभवन मार्च कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज घोर निंदनीय:अरुण 

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सह विधायक श्री रणविजय साहू ने आज बिहार विधानसभा में पटना के करबिगहिया निवासी बंटी यादव के अपहरण के बाद निर्मम हत्या किए जाने के मामला को शून्यकाल मे उठाया। जिसमें अपराधियो को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द सजा मुकर्रर किए जाने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।
इस संबंध में राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई के मामले में सरकार गंभीर नहीं है जिसके कारण आए दिन अपहरण और हत्या की घटनाएं आम हो गई है।
इस तरह की घटनाओं में न्याय दिलाने के प्रति राष्ट्रीय जनता दल श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में गंभीर है और बंटी यादव के पीड़ित परिवार को न्याय मिले इसके लिए बिहार विधानसभा में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने शून्य काल में मामले को उठाकर न्याय की गुहार लगाई है, राज्य सरकार अति शीघ्र इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय के साथ-साथ अपराधियों को गिरफ्तार करवा कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने का काम करेगी। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा देकर न्याय देने का कार्य करेगी।

2.पटना में राजभवन मार्च कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज घोर निंदनीय: अरुण 

पटना/राष्ट्रीय जनता जनता के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में पटना में राजभवन मार्च कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पटना पुलिस द्वारा वाटर कैनन, आँसू गैस और लाठीचार्ज किया जाना घोर निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों और छात्र-नौजवानों द्वारा पेपर लीक, शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सहित जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना कोई अपराध नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकार है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विपक्षी दलों और छात्र-नौजवानों की आवाज को आंसू गैस, वाटर कैनन, लाठीचार्ज मुकदमों, गिरफ्तारी और दमन से दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सरकार के इन दमनकारी नीतियों से विपक्षी दलों के नेता और छात्र-नौजवान किसी भी कीमत पर डरने वाले नहीं हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि NEET पेपर लीक महापाप है, लेकिन सवाल है कि जब महापाप हुआ तो उसके लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक पद पर क्यों बने हुए हैं? अगर सरकार सचमुच पेपर लीक को महापाप मानती है, तो केवल बयान नहीं, जवाबदेही भी तय करे। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेकर निष्पक्ष जांच कराए।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में अब तक 152 परीक्षाओं में पेपर लीक हुए हैं। बिहार में तो ऐसा एक भी परीक्षा नहीं है, जिसका पेपर लीक नहीं होता है। इसलिए पेपर लीक रोकने के लिए एक सख्त कानून बने। नीट पेपर लीक उपरांत डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा मिले। देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार संरक्षण नहीं दे, बल्कि उन्हें कड़ी से कड़ी से सजा दे।