तेजस्वी यादव ने लौटाई सरकारी सुरक्षा बिना बॉडीगार्ड पहुंचे राघोपुर सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बड़ा सियासी और समर्थकों की उमड़ी भीड़
न्यूज डेस्क
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कथित तौर पर भारी नाराजगी जताते हुए अपनी सभी सरकारी सुरक्षा और बॉडीगार्ड्स को वापस लौटा दिया है। सुरक्षा त्यागने के इस बड़े फैसले के बाद तेजस्वी यादव बिना किसी सरकारी लाव-लश्कर के को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर पहुंच गए।सुरक्षा लौटाने के तुरंत बाद तेजस्वी यादव सादे तरीके से राघोपुर पहुंचे। बिना काफिला, बिना कमांडो के नेता प्रतिपक्ष को अपने बीच अचानक पैदल चलते देख इलाके में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगे।
राजनीति के जानकारों का मानना है कि तेजस्वी यादव का सुरक्षा लौटाकर सीधे जनता के बीच जाना सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा सियासी और रणनीतिक विरोध प्रदर्शन है। इसे 2026 विधानसभा चुनाव से पहले जनता से सीधा जुड़ाव बनाने की RJD की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं। जनता के बीच रहकर ही असली हाल जानने का हवाला देकर उन्होंने सुरक्षा वापस की है। RJD नेताओं का कहना है कि जब जनता सुरक्षित नहीं तो नेता को सुरक्षा किस बात की। जनता ही तेजस्वी की असली सुरक्षा है।राघोपुर में बिना पूर्व सूचना के पहुंचे तेजस्वी को देखने के लिए बाजार, चौक-चौराहों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी तेजस्वी से मिलने को बेताब दिखे। कई जगह सेल्फी और हाथ मिलाने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई।
तेजस्वी के इस कदम से बिहार की सियासत गरमा गई है। BJP-JDU ने इसे स्टंट बताया है, वहीं RJD इसे ‘जनता से सीधा संवाद बता रही है। सम्राट चौधरी सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है।

