बिहार

दरभंगा पुलिस केंद्र में नवादा के 230 सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न जुलाई 2025 से चल रही ट्रेनिंग पूरी DIG मिथिला ने किया परेड का निरीक्षण शुभम कुमार प्रथम, हर्षवर्धन द्वितीय परेड कमांडरऔर सकिंदर को बेस्ट अनुशासन अवार्ड

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मनोज कुमार की रिपोर्ट 

दरभंगा पुलिस केंद्र के परेड मैदान में वर्ष 2025 में नियुक्त नवादा जिलाबल के 230 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह-सह-पारण परेड संपन्न हुआ। जुलाई 2025 से प्रारंभ बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद यह गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में मिथिला क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पदाधिकारी दरभंगा, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। सभी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि DIG ने पारण परेड का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व है।

बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान सिपाहियों को ड्रिल, परेड, सलामी, शस्त्र संचालन, दंगा नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था संधारण से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया।समारोह में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों एवं अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम परेड कमांडर शुभम कुमार ,द्वितीय परेड कमांडर हर्षवर्धन कुमार ,बेस्ट अनुशासन पुरस्कार सकिंदर कुमार प्रशिक्षण पूरा कर बिहार पुलिस के ये 230 नवप्रशिक्षित जवान अब नवादा जिलाबल में फील्ड ड्यूटी पर तैनात होंगे।