बड़ी खबरेबिहार

जमानत मिलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद बेऊर जेल से बाहर आए और मीडिया से बातचीत में खान पर कई गंभीर आरोप

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले और उसके बाद शुरू हुए कोचिंग विवाद के बीच सोमवार को एक नया मोड़ आ गया। पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद बेऊर जेल से बाहर आए और मीडिया से बातचीत में खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए ।

रौशन आनंद ने दावा किया कि उनके भाई प्रिंस यादव की मौ/त कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सीधे तौर पर खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान  और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर.एस. प्रसाद पर आरोप लगाए।

रौशन आनंद ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो, रौशन आनंद ने फैजल खान उर्फ खान  पर भी निशाना साधा।उन्होंने यह भी कहा फैजल खान लगातार अलग-अलग बयान दे रहे हैं। जो कि उन्हें शक के घेरे में डालता है।