बिहार

अक्टूबर-नवंबर 2026 में होंगे बिहार पंचायत चुनाव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर प्रसाद सिंह रिपोर्ट 

पटना/बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार राज्य में अक्टूबर-नवंबर माह में पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावना है। इस बार करीब 4 हजार पंचायतों में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव होगा, जिससे कई सीटों का समीकरण बदल सकता है।

चुनाव को 9 चरणों में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। निर्वाचन आयोग ने मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

आयोग के पास वर्तमान में 32 हजार EVM मशीनें उपलब्ध हैं।
प्रत्येक जिले को दो चरणों के मतदान के लिए EVM उपलब्ध कराई जाएगी।
आरक्षण सूची और चुनाव कार्यक्रम को लेकर जल्द आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।