बिहारक्राइम

सगी बहन ने प्रेमी संग मिलकर कराई संगीता की हत्या तीन गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुफल कुमार 

मधुबनी/फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक के समीप 10-11 जून की रात हुई संगीता देवी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका की सगी बहन सोनम समेत तीन आरोपियोंको गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह  लप्रेम संबंध और संपत्ति का विवाद बताई जा रही है।मृतका की सगी बहन सोनम ने अपने प्रेमी गगन कुमार यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत अमित कुमार को हत्या के लिए तैयार किया गया। घटना की रात सरिता देवी ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसके बाद शूटर ने घर में घुसकर सो रही संगीता देवी को सीने में गोली मार दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने तकनीकी टीम, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन किया। जांच में सामने आया कि मृतका की सगी बहन सोनम ने ही प्रेमी गगन के साथ मिलकर हत्या कराई थी।

गिरफ्तार आरोपी
1. सोनम – मृतका की सगी बहन ।
2. गगन कुमार यादव – सोनम का प्रेमी।
3. अमित कुमार – शूटर।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।