बिहारराजनीतिक

क्या अनंत सिंह फिर थामेंगे RJD का दामन बिहार की सियासत में बड़ा सवाल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:राजकुमार सिंह 

पटना /बिहार की राजनीति में एक बार फिर छोटे सरकार यानी अनंत सिंह की चर्चा तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है । क्या अनंत सिंह फिर RJD में जाएंगे।

अनंत सिंह बिहार के सबसे चर्चित बाहुबली नेताओं में से एक हैं। कभी RJD के करीबी रहे अनंत सिंह बाद में JDU और NDA के साथ आए। अब 2025-26 की बदलती सियासी हवा में फिर से उनके RJD में लौटने की अटकलें तेज हैं।

सूत्रों के अनुसार मोकामा की सियासत में अनंत सिंह अभी भी बड़ा फैक्टर हैं। उनके समर्थकों में इस बात को लेकर दो राय हैं ..
1. एक धड़ा कहता है कि नीतीश कुमार के साथ रहकर ही उनकी राजनीतिक ताकत बनी रहेगी।
2. दूसरा धड़ा मानता है कि RJD में वापसी से यादव-मुस्लिम और भूमिहार समीकरण उनके पक्ष में मजबूत हो सकता है।

हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक अनंत सिंह या RJD की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि अनंत सिंह का हर कदम मोकामा ही नहीं पूरे पटना और भोजपुर इलाके की राजनीति को प्रभावित करता है। अगर वो RJD में जाते हैं तो NDA को मोकामा में बड़ा झटका लग सकता है।