अनंत सिंह पर JDU की बड़ी कार्रवाई पार्टी से निष्कासित MLC सदस्यता खत्म करने की सिफारिश
न्यूज डेस्क
पटना/ बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह, मोकामा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बिहार प्रदेश JDU द्वारा जारी कार्यालय आदेश (पत्रांक: 234/26) के अनुसार..
1. लगातार पार्टी निर्देशों की अवहेलना करना।
2. शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना।
3. अभी-अभी सम्पन्न हुए विधान परिषद् चुनाव में पार्टी। उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करना और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना।
इन तीन आरोपों के आधार पर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए JDU से निष्कासित किया गया है।
साथ ही पार्टी ने अध्यक्ष बिहार विधानसभा से भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत विधान सभा सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता अविलंब रद्द करने की अनुशंसा की है।
पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई
इसी आदेश में कहा गया है कि श्रीमती नीलम देवी, पूर्व स.वि.स. की प्राथमिक सदस्यता भी दल विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण रद्द की जाती है और उन्हें भी पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

