बिहारसमस्या

बिहार में 1500 करोड़ की 163 योजनाएं अधर में भवन निर्माण विभाग में हड़कंप अभियंताओं से मांगा जाएगा जवाब

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ बिहार के भवन निर्माण विभाग में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। विभाग की करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली 163 योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट PMIS (Project Management Information System) पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पटना से मिली जानकारी के मुताबिक, विभागीय समीक्षा में पाया गया कि सैकड़ों योजनाओं का ब्योरा पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया।मुख्य अभियंता उत्तर के अधीन लगभग 107 योजनाओं की रिपोर्ट गायब,मुख्य अभियंता दक्षिण के अधीन  करीब 56 योजनाओं की जानकारी अपडेट नहीं समीक्षा अवधि 15 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 के बीच विभाग ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभियंताओं को शोकॉज नोटिस जारी करने और अनुशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पहले सभी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है, उसके बाद उनके जवाब के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक कई योजनाएं ऐसी हैं जो जमीनी स्तर पर चल रही हैं लेकिन पोर्टल पर उनकी कोई जानकारी नहीं है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि जब 1500 करोड़ की योजनाओं का हिसाब ही पोर्टल पर नहीं होगा तो विकास की निगरानी कैसे होगी।क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।