बिहारराजनीतिक

सेवा ही संस्कार है बाबूबरही विधायक मीना कामत का सेवा मॉडल बना मिसाल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी /  बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में एक नारा इन दिनों हर जुबान पर है ।सेवा ही संस्कार है। इस मंत्र को धरातल पर उतार रही हैं क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मीना कामत।

क्षेत्र में एक्शन मोड में विधायक
जानकारी के अनुसार 2025 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार 17,568 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद मीना कामत लगातार एक्शन मोड में हैं। 0fec3e87

विधायक खुद गांव-गांव घूम-घूम कर विकास कार्यों की निगरानी कर रही हैं जैसे सड़क, गली-नाली, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस है।

खजौली से लदनियां तक जनसुनवाई
हाल ही में विधायक ने खजौली प्रखंड के भकुआ, सुक्की, इनरवा पंचायतों में किसानों और आम जनता की समस्याएं सुनीं। भकुआ में खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए तुरंत SDO को फोन किया तो सुक्की में मुख्य कोसी नहर पर स्लूइस गेट निर्माण का मामला विधानसभा में उठाने का भरोसा दिलाया।

वहीं नवरात्रि के अवसर पर लदनियां प्रखंड के दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।

जनता ही परिवार
विधायक मीना कामत अक्सर कहती हैं ।मेरे माता-पिता बाबूबरही की जनता है। वही भाव उनके काम में दिखता है। जन्मदिन पर भी उन्होंने कहा था ।जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।इसी सेवा भाव के कारण उन्हें बिहार विधानसभा की निवेदन समिति का सदस्य भी बनाया गया है।

स्थानीय लोगों की राय
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद बाबूबरही में ऐसा देखने को मिल रहा है जब विधायक खुद जमीनी हकीकत देखने सड़क पर हैं।