बिहार

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया: राजद ।। 2. बिहार में प्राइवेट अस्पतालों को फलने फूलने का मौका देने वाली संवेदनहीन सरकार कब सरकारी अस्पतालों में सुधार की दिशा में कार्रवाई करेगी: मंगनी लाल मंडल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा जे0 पी0 के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर उनके द्वारा किये गये कार्यों, संघर्षों और योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं भ्रष्टाचार से संघर्ष एवं आन्दोलन के माध्यम से देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और संघर्षशील राजनेता थे। वे युवाओं के प्रेरणा-श्रोत रहे। उनके नेतृत्व में 1974 में छात्र आन्दोलन हुआ। उन्होनें आज ही के दिन 05 जून को सम्पूर्ण क्रांति के नारा के साथ सत्ता परिवर्तन कराया। इनके द्वारा युवाओं और आम जनों को जनता के सवालों पर जुड़कर संघर्ष और आन्दोलन की जो सीख दी है, उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री शिवचंद्र राम,मो जावेद इकबाल अंसारी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजया यादव, पूर्व विधायक भाई दिनेश, श्री दीनानाथ सिंह यादव, प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा,फैयाज आलम कमाल, हरेंद्र कुमार कुशवाहा,बल्ली यादव, नंदू यादव, ई अशोक यादव , मुकुंद सिंह, प्रो कुमार चंद्रदीप, संजय यादव, डॉ कुमार राहुल सिंह, निर्भय कुमार अंबेडकर, भाई अरुण कुमार, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, बच्चा सिंह, मनोज कुमार सिंह, कुमर राय, डॉ लालदेव प्रसाद यादव, सलमान अख्तर, डॉ एस एम हसन हीरा, सरदार रणजीत सिंह, आरिफ हुसैन, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, रीना चौधरी,विमल राय, मनोज कुमार यादव, सुनीता कुशवाहा, संजय यादव, विजयलक्ष्मी, नट बिहारी मंडल, डॉ राजेश कुमार सक्सेना, विजय सिंहा, मल्लू यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य नेताओं ने मालयार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

2.बिहार में प्राइवेट अस्पतालों को फलने फूलने का मौका देने वाली संवेदनहीन सरकार कब सरकारी अस्पतालों में सुधार की दिशा में कार्रवाई करेगी: मंगनी लाल मंडल

पटना/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल में हुए अग्निकांड पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि बिहार में सरकार के स्तर से चिकित्सा व्यवस्था अगर बेहतर हुआ होता तो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए लोगों को जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। सबसे बड़ी बात यह है कि प्राइवेट अस्पतालों में जो सुरक्षा के मानक है उसका ख्याल नहीं रखा जाता है और ना ही इस दिशा में सरकार के स्तर से गंभीरता दिखती है। बिहार में 200 से अधिक प्राइवेट अस्पताल चल रहे हैं, जिसमें सिर्फ 80 अस्पतालों ने ही फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानक का ख्याल रखा है ,बाकी 120 अस्पताल बिना सुरक्षा मानक और सेफ्टी फायर की व्यवस्था के चल रहे हैं ,क्योंकि सरकार के स्तर से ऐसे अस्पतालों को संरक्षण मिलता है
श्री मंडल ने आगे कहा कि कल मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में आग से झुलसने से लोगों की मौत हुई उसपर सरकार के स्तर से और खास तौर से स्वास्थ्य मंत्री की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई जब मुजफ्फरपुर में आग से झुलस कर मरीजों की मौत हो रही थी, तब स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार मुजफ्फरपुर की बजाय दिल्ली चले गये। सबसे अफसोस की बात यह है इस घटना पर उन्होंने दुख प्रकट करना भी उचित नहीं समझा । जब सारे मीडिया और विपक्षी दलों ने ने सवाल खड़ा किया तो स्वास्थ्य मंत्री आनन फानन कल रात्रि में ही पटना वापस आ गए, लेकिन वो अब तक मुजफ्फरपुर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गए इसी से समझा जा सकता है की बिहार में संवेदनहीन सरकार है। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सरकार के स्तर से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में कब सुधार होगा और प्राइवेट अस्पतालों पर सरकार कब लगाम लगाएगी जो सुरक्षा मानकों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और मरीजों को लूटने का काम कर रहे हैं बिहार में सरकार के संरक्षण में ही प्राइवेट अस्पतालों को फलने फूलने का मौका दिया जा रहा है, क्योंकि इन प्राइवेट अस्पतालों से सत्ता में बैठे हुए लोगों को हर प्रकार से लाभान्वित किया जाता है।
इन्होंने बिहार सरकार से अविलंब मृतकों के आश्रितों को 50 -50 लाख रुपए का मुआवजा और ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग की है ,जो सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखते हैं और मरीज को लूटने का काम कर रहे हैं। इन्होंने बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दिशा में सरकार के स्तर से मरीज के लिए सरकारी अस्पतालों में आईसीयू के साथ-साथ जांच की सारी सुविधा प्रदान करने, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य तरह की जांच सुविधा अस्पताल परिसर में ही स्थापित करने की मांग की है क्योंकि 20 सालों से बिहार में एनडीए का ही शासन काल है और नीतीश कुमार 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और अब उनके सुपुत्र स्वास्थ्य मंत्री हैं तो स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कब होगा इसे बताने का काम एनडीए के नेता करें।