क्राइमबिहार

अवैध तरीके से बालू ढोनेवाला पिपराही का ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में अवैध तरीके से बालू लाते ट्रैक्टर समेत चालक धराया। बालू मुनहरा नदी से अवैध तरीके से निकालकर ले जा रहा था। पकड़े गए चालक का नाम विजय मंडल है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर खनन पदाधिकारी कुमार गौरव ने सोमवार की शाम छापेमारी कर स्वयं की।

उनके आवेदन पर थाने में चालक व ट्रैक्टर मालिक श्याम मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया है।। जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दी है।