बिहार

मैनाडीह सोनी नदी पुल निर्माण कार्य का विधायक मीणा कामत ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क

मधुबनी/बाबूबरही प्रखंड के मुरहददी पंचायत अंतर्गत मैनाडीह सोनी नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य का  निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित इंजीनियर एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय सीमा के अंदर पूर्ण करने को कहा गया।

जनहित एवं क्षेत्र के विकास को सर्वोपरि बताते हुए स्पष्ट किया गया कि पुल निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस पुल के बनने से मुरहददी पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों को बरसात में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जताई।