बिहार

सम्राट चौधरी के हरे गमछे वाले बयान पर यादव समाज में आक्रोश, सियासत गरमाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान ने बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हरे गमछे वालों को पकड़ो, इन सालों को पकड़ना जरूरी है।

बयान सामने आते ही यादव समाज और आरजेडी समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि सम्राट चौधरी का इशारा स्पष्ट रूप से यादव समाज और राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों की ओर था, क्योंकि ‘हरा गमछा’ आरजेडी का प्रतीक माना जाता है।

यादव समाज की प्रतिक्रिया
स्थानीय कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा अशोभनीय है। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि हरा गमछा पहनना किसी राजनीतिक विचारधारा का प्रतीक हो सकता है, लेकिन इसे आधार बनाकर अपमानजनक टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

RJD का हमला, माफी की मांग
आरजेडी नेताओं ने इसे समाज में नफरत फैलाने वाला बयान करार दिया है। पार्टी ने सम्राट चौधरी से तुरंत माफी मांगने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि इस तरह के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

BJP का पक्ष
फिलहाल भाजपा या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।