बड़ी खबरे

पिछले 65 घण्टे से बंगाल में हत्या, हिंसा, आगजनी और लूट का तांडव मचा अब जा कर मुख्य चुनाव आयुक्त को होश आया और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाईं का आदेश दिया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

कलकत्ता/चुनाव परिणाम के बाद पश्चिम बंगाल में हत्या, हिंसा, आगजनी और लूट की वारदात में भाजपाई कार्यकर्ता के शामिल होने के आरोप लग रहे हैं। जिन्हें कांग्रेस ने भाजपाई ‘गुंडा’ बताया है।

हिंसा में अब तक कम से कम दो लोगों की जान जा चुकी है। जबकि तृणमूल कांग्रेस के अनेक कार्यालयों को आग लगा दी गई है जबकि उसके एक कार्यालय पर भाजपा समर्थकों ने कथित तौर पर कब्जा कर के भाजपा का झंडा लगा दिया है। वहीं बर्धमान में टीएमसी के कार्यालय पर अटैक हुआ है। इस हमले में महिला भी शामिल दिख रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षा बल के जवान वहां पहुंचते हैं लेकिन उनपर कार्रवाई के नाम पर उन्हें जाने का इशारा मात्र कर रहे हैं।

इधर 6 मई को चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश में डीजीपी और केंद्रीय पैरामिलिटरी फोर्स को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।