नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान आगे जरूर पढ़ें
रिपोर्ट:शंकर प्रसाद सिंह
पटना/जब आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त हो तब उनके विधायक और मंत्रियों का अपराध करने का मनोबल दुगुना हो जाता है और वो आम नागरिकों के साथ साथ सरकारी जमीन कब्जाने, सरकारी अधिकारियों का मर्डर कराने, भ्रष्टाचार एवं व्यभिचार के अलावा रंगदारी, लूट और डकैती का काम और अधिक तीव्र गति से शुरू कर दिया है।
बिहार में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं। 𝐍𝐃𝐀 के विधायक ही अब जनता को लूट रहे है। भ्रष्टाचार और अपराध सभी सीमाएं तोड़ चुका है। विगत दिनों में एनडीए विधायकों द्वारा किये जा रहे जुर्म और अनैतिक कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का क्या कहना है?
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर ने दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड की कई सौ करोड़ की सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जा किया। प्रशासन ने भी इस कब्जे की सत्यता की पुष्टि की है। बताइए भला- गर्भ में कथित जंगलराज देखने वाली विधायक अब मंगलराज में भजन गाकर सरकारी एवं ग्रामीणों की जमीन कब्जा रही है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खासमख़ास प्रतिनिधि और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी दरभंगा के पूर्व भाजपा नगर/मंडल महामंत्री व दुर्दांत लुटेरे विशाल महासेठ ने अपनी हथियारबंद गैंग के साथ दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर लगभग 𝟔𝟐 किलोग्राम चांदी और नकदी लूट ली। इस भाजपाई लूट की घटना पर सम्राट चौधरी एंड गैंग के मुँह में दही जम गया। यह गैंग अभी अपराधियों की जाति खोजने और मामले से ध्यान भटकाने में व्यस्त है।
बिहार में 𝐑𝐒𝐒 से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 𝟒𝟒,𝟎𝟎𝟎 जिंदा कारतूस पकड़े गए है। बताया जाता है कि इस तस्करी गैंग ने कई टन बम-गोला-बारूद की भी तस्करी की है।
बेलसंड से चिराग पासवान की 𝐋𝐉𝐏𝐑 पार्टी के एनडीए विधायक ने मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिलों में कई सौ करोड़ों की जमीन कब्जाई। पुलिस का ही कहना है कि ये 𝟓𝟎 गुर्गों की गैंग है जो रंगदारी और गरीबों की जमीन कब्जाने का काम करती है।
𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक का नाम रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी(𝐄𝐎) की हत्या में आया। सरकारी अधिकारी की पत्नी के अनुसार कमीशन नहीं देने पर 𝐋𝐉𝐏𝐑 विधायक ने उनके पति की हत्या करवाई।
भागलपुर में 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक ने 𝟏𝟎 राउंड फायरिंग कर जमीन कब्जाई।
बिहार सरकार के एक मंत्री पर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन के मामले का खुलासा एनडीए सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को दर्शाता है।

