बिहारदेश - विदेशराजनीतिक

बिहार में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई सरकारी जमीन से हटेगा अवैध कब्जा चलेगा बुलडोजर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

ब्यूरो रिपोर्ट

पटना/बिहार सरकार ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में एक-एक इंच सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा और 31 दिसंबर तक इस अभियान को पूरा कर लैंड बैंक तैयार किया जाएगा।सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को समयबद्ध योजना बनाने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार 31 दिसंबर तक सभी जिलों में यह अभियान पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही सरकारी जमीन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर लैंड बैंक बनाया जाएगा।सरकारी भूमि सार्वजनिक जमीन और अतिक्रमित क्षेत्रों में बने अवैध निर्माणों को खाली कराया जाएगा।

विभाग का कहना है कि यह कदम सरकारी जमीन की रक्षा, विकास कार्यों में आ रही बाधा को दूर करने और जनहित को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।