बिहारशिक्षा

प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित  करना अंतिम लक्ष्य हो: उप मुख्यमंत्री

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना /उप मुख्यमंत्री-सह-शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ विभागीय सभागार में समीक्षा बैठक किया। बैठक में प्राथमिक शिक्षा निदेशक, श्री विक्रम विरकर द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं प्रगति कार्यों की पी0पी0टी0 के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत प्रक्रियाधीन प्रत्येक प्रखण्ड में मॉडल स्कूल, स्थानांतरण नीति, पुस्तकालय पात्रता परीक्षा, पी0एम0श्री पोषण योजना, पाठ्य पुस्तकें, एन0जी0ओ0 संबद्धता आदि के संबंध में बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण किया गया। माननीय उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा अंतिम लक्ष्य है।

हम जो भी नीतियां, टेक्नोलॉजी, प्रशिक्षण मॉड्यूल बनाते हैं, उसका अंतिम फलाफल बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त कराना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शिक्षक पूरी ईमानदारी से शिक्षा दें उनकी विद्यालय में निर्धारित अवधि तक अनिवार्य रूप से उपस्थिति होनी चाहिए। शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही/कोताही न बरतें। शिक्षकों के स्थानांतरण/पदस्थापन पर उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर मेक्नीज्म को और अधिक पारदर्शी बनायें। शिक्षकों की बहाली उपरांत उनके प्रशिक्षण पर विशेष जोर देने की बात कही क्योंकि उनके द्वारा प्राप्त की गई गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण बच्चों के शैक्षणिक विकास में लाभकारी साबित होगा। एन0जी0ओ0 के साथ संबद्ध शैक्षणिक कार्यक्रमों का समय-समय पर उसके परिणाम और प्रभाव पर समीक्षा करने का निदेश दिया। माननीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया के साथ-साथ शिक्षकों के प्रशिक्षण मॉड्यूल पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कक्षा-कक्ष अवलोकन शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा एनजीओ के कार्य दायित्व एवं परिणामों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रशिक्षण के उपरांत शैक्षणिक गुणवत्ता में क्या सकारात्मक परिवर्तन आया है, इसका मुल्यांकन नियमित रूप से करें। उन्होंने कहा कि पुरे शैक्षणिक कवायद का अंतिम लक्ष्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही है, यही हमारा मुख्य उदेश्य है। बैठक में निदेशक, प्रशासन, श्री मनोरंजन कुमार के साथ और अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहें।