देश - विदेशबिहारसंस्कृति

अशोक धाम मंदिर मे सामूहिक विवाह का आयोजन, एसीबीआई के सदस्य सौरब कुमार ने सभी नवविवाहित जोड़े को दिया उपहार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सौरभ कुमार की रिपोर्ट

लखीसराय स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है ।जिसमें करीब दो दर्जन नवविवाहित जोड़े का अशोक धाम ट्रस्ट की ओर से विधिवत रूप से विवाह संपन्न कराया गया ।लखीसराय अशोक धाम ट्रस्ट की ओर से यह सामूहिक विवाह लगभग डेढ़ दशकों से हो रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दहेज मुक्त समाज को निर्माण करना है और आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को यह ट्रस्ट वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए काफी चीजे निःशुल्क मुहैया करती है ।

इसी क्रम में ( एसीबीआई ) एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया के सदस्य सौरब कुमार ने अशोक धाम ट्रस्ट लखीसराय की ओर से आयोजित इस सामूहिक विवाह में आए सभी नवविवाहित जोड़े को एक छोटा सा उपहार देकर वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनायें दी ।  एसीबीआई  एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया की टीम भ्रष्टाचार को हटाने में और समाज को बेहतर बनाने में आगे भी योगदान देता रहेगा ।