बिहार

विधायक मीना कुमारी को बंद मिला हाई स्कूल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/  विधायक मीना कामत ने मंगलवार को प्रखंड की कुमरखत पूर्वी पंचायत स्थित गिरवल जनता उच्चविद्यालय, दोनवारी का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण जनता की शिकायत पर की गई। जांच में लोगों की शिकायत सच साबित हुई। विद्यालय में एक भी छात्र व शिक्षक नहीं थे। कार्यालय से लेकर वर्गकक्ष तक के सभी कमरे बंद दिखे। कमरों में ताले लगे थे।

जानकारी देते हुए विधायक ने बताया की विद्यालय के अक्सर बंद रहने की शिकायत लोगों से मिली थी। इसकी जांच के लिए वे जब ग्यारह बजे के बाद विद्यालय परिसर पहुंची, तो परिसर में बंदी जैसा वातावरण दिखा। कार्यालय से लेकर वर्गकक्ष बंद दिखे। कुछ देर रूकने के बाद तक भी किसी छात्र व शिक्षक के आने की आहट नहीं मिली।

विधायक ने कहा कि विद्यालय के कर्मियों की लापरवाही के सम्बंध में डीईओ से शिकायत कर दी गई है। विधायक ने इसके अतिरिक्त हाई स्कूल पद्मा, सिधपकला, डलोखर, छौड़ही आदि का भी निरीक्षण किया। जहां छात्रों की उपस्थिति कम देखी गई। कहा कि इन हाई स्कूलों में प्रबंध समिति की बैठक नहीं होने से विकास कार्य बाधित है।

मौके पर वीरेन्द्र कुमार बिन्दु समेत अन्य थे।