सतलखा गांव के पास दो बाइक में जोरदार टक्कर 1 साल की मासूम की मौत माँ गंभीर DMCH रेफर
अजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
मधुबनी जिले के सतलखा गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार माँ अपनी 1 साल की बच्ची को लेकर बाइक से जा रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। माँ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

