क्राइमबिहार

पति ने अपनी पत्नी का नींद में गला दबा की हत्या

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/बिहार लदनियां बाबूबरही थाना अंतर्गत छोड़ही पंचायत के औरहा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर हत्या कर  दिया ।औरहा निवासी भोलाराम की पुत्री गायत्री कुमारी और लदनिया थाना के एकहरी वृंदावन निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र संतोष राम की शादी एक साल पूर्व हुई थी।

संतोष राम अपने पत्नी गायत्री कुमारी को लेकर अपने ससुराल औरहा आया हुआ था ।गायत्री कुमारी जब रात में नींद मे सो रही थी तभी संतोष राम अपनी पत्नी गायत्री कुमारी को नींद में ही गला दबा दिया ।जिससे गायत्री  कुमारी तड़प तड़प कर हमेशा के लिए  मौत के नींद सो गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक संतोष राम वहां से भागने में सफल रहा।

इसकी सूचना बाबूबरही थाना अध्यक्ष को दी गई। बाबूबरही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।आरोपी संतोष राम को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। फिलहाल संतोष  राम पुलिस की पकड़ से बाहर है।