बिहार

फुटबॉलर रहे महथा के 62 वर्षीय अमीर कुमार झा नहीं रहे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/बिहार लदनियां महथा निवासी गेंदबाज रहे अमीर कुमार झा का आकस्मिक निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र राजन कुमार ने दी। फुटबॉलर के रूप में इनकी बड़ी ख्याति थी।उनके निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, जिप सदस्य झमेली राम, ललिता देवी, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, प्रमुख प्रमिला देवी, सत्यनारायण साफी, दीपनारायण साह, जगदीश ठाकुर,आशीष झा, बुधेश्वर यादव, वीरेन्द्र झा, वसंत मंडल, शकील अख्तर, दुर्गानंद झा, नवीन झा, सुभाष झा, सरोज यादव, पप्पू यादव, रामलषण साह, रामावतार यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।

लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।