देश - विदेशबिहारसमस्या

शिक्षिका ने नाम बदलकर जीविका समूह से ले लिया लाभ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:सुमन कुमार 

मधुबनी / लखनौर प्रखंड से एक बड़ा मामला सामने आया है। आदर्श राजकीय विद्यालय तमुरिया की विशिष्ट शिक्षिका रेखा कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने अपना नाम बदलकर जीविका समूह की सदस्यता ली और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।मामले में बीईओ लखनौर ने डीईओ अक्षय कुमार पांडेय को जांच प्रतिवेदन सौंप दिया है।तमुरिया निवासी योगेंद्र मंडल ने शिक्षिका के खिलाफ आवेदन देकर आरोप लगाया था कि रेखा कुमारी ने अपना नाम बदलकर रेखा देवी, पति राजकुमार मंडल के नाम से धर्मराज जीविका ग्राम संगठन की सदस्यता ली है। आरोप है कि इस माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।

प्रतिवेदन में बताया गया है कि शिक्षिका 4 अप्रैल 2011 से स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। उन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली थी। इसके अलावा 24 जनवरी 2024 को 26 हजार रुपये और 28 फरवरी 2024 को 25,500 रुपये का ऋण लेने का उल्लेख है। कुल 50 हजार रुपये के ऋण में 48 हजार रुपये बकाया होने की बात भी दर्ज है।