विधायक मीना कामत ने छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना की दी हार्दिक बधाई
न्यूज डेस्क
मधुबनी/बाबूबरही विधानसभा की विधायक मीना कामत ने लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। खरना का दिन शुद्धता और संयम का प्रतीक है, इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम में खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण करती हैं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान है और सभी माताओं-बहनों की मनोकामना छठी मैया पूरी करें। उन्होंने बाबूबरही सहित पूरे मधुबनी जिले वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।

