बिहारसमस्या

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक क्षेत्र से कुल 40 पहलवान चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमा रहे हैं

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क

पटना/बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक क्षेत्र से कुल 40 पहलवान चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमा रहे हैं।इसमें से किस पर स्नातक मतदाता मेहरबान होंगे। पिछले यानि अबतक के वर्तमान टर्म में सर्वेश कुमार एमएलसी रहे हैं और अगले टर्म के लिए भी उनकी दावेदारी मजबूत है तथा मुख्य मुकाबले यानि टॉप दो की लड़ाई में हैं। उनकी लड़ाई किससे है यानि कौन उन्हें टक्कर दे रहे हैं या पराजित कर सकते हैं।

जहाँ एक ओर एनडीए एकजुट दिख रहा है तो वहीं महागठबंधन में सबकी अपनी डफली, अपनी राग है और राजद का अलग तो कॉंग्रेस का अलग उम्मीदवार है एवं दोनों ही जीत की बात कह रहे हैं। क्या राजद और कॉंग्रेस के अलग लड़ने से भाजपा प्रत्याशी लाभ की स्थिति में है या इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा? वैसे पार्टी से अधिक व्यक्तिगत चेहरे और प्रभाव का यह चुनाव है। अब देखना है कि जनता किन्हें अगले 06 वर्षों के लिए अपना प्रतिनिधि चुनती है।

दरभंगा स्नातक क्षेत्र अंतर्गत चार जिले शामिल हैं जिसमें मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय है। इन चार जिलों के स्नातक मतदाता मतदान करेंगे, कुल 40 प्रत्याशियों में से 10 मधुबनी जिले से हैं लेकिन इन 10 में से कोई भी मुख्य मुकाबले में नहीं दिख रहे हैं। प्रत्याशियों में महिलाओं की उपस्थिति कम है और केवल तीन महिला ही चुनावी मैदान में हैं और तीनों ही समस्तीपुर जिले की रहने वाली है। क्या महिलाओं के लिए आज भी राजनीति में आना कठिन बना हुआ है । इस चुनाव में दरभंगा स्नातक से आधी आबादी का हिस्सेदारी रखने वाली महिलाएं केवल साढ़े प्रतिशत ही है और मधुबनी, दरभंगा तथा बेगूसराय से कोई भी महिला उम्मीदवार नहीं है।