क्राइमदेश - विदेशनेपालबड़ी खबरेबिहार

SSB जयनगर की कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर 17.7 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद दो महिलाएँ पकड़ी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं सीमा पर सतर्क निगरानी के क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को लगभग 1505 बजे 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘सी’ समवाय, पिपरौन के अंतर्गत सीमा चौकी महादेवपट्टी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाली देशी शराब की 59 बोतलें, कुल 17.7 लीटर, बरामद कीं। इस दौरान दो महिलाओं को पकड़ा गया।

प्राप्त विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरक्षी/सामान्य रविंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में तीन अन्य बलकर्मियों सहित एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया। गश्ती दल को सीमा चौकी महादेवपट्टी से सीमा स्तंभ संख्या 283/08 के निकट निगरानी हेतु रवाना किया गया।

प्राप्त सूचना के आधार पर निर्धारित स्थान पर निगरानी के दौरान लगभग 1435 बजे सीमा स्तंभ संख्या 283/08 के पास नेपाल से भारत की ओर आती हुई दो महिलाएँ दिखाई दीं। उनके पास मौजूद बोरियों की तलाशी लेने पर नेपाली देशी शराब की 59 बोतलें, प्रत्येक 300 मिलीलीटर, कुल 17.7 लीटर बरामद की गईं। इसके पश्चात महिला बलकर्मी की सहायता से दोनों महिलाओं को पकड़ा गया। नेपाली देशी शराब 17.7 लीटर कुल बोतलें 59 (प्रत्येक 300 मिलीलीटर) पकड़ी गई महिलाएँ 02 ग्राम महादेवपट्टी के समीप धान के खेत के पास, जयनगर निकटतम सीमा  BP संख्या 283/08 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदरपकड़ी गई महिलाओं की पहचान अनीता देवी, उम्र 40 वर्ष, पत्नी अबोध साहनी, तथा जैलम खातून, उम्र 55 वर्ष, पत्नी मोहम्मद हबीब, दोनों निवासी ग्राम एवं पोस्ट उमगांव, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी, बिहार, पिन कोड–847240 के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने उक्त नेपाली देशी शराब नेपाल के जिला धनुषा स्थित ग्राम राघोपुर के एक निवासी से खरीदी थी तथा इसे अपने घर में आयोजित समारोह में उपयोग के लिए ले जा रही थीं।

तत्पश्चात बरामद नेपाली देशी शराब एवं पकड़ी गई दोनों महिलाओं को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु थाना हरलाखी, जिला मधुबनी, बिहार को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।