देश - विदेशकृषिबिहार

एक पेड़ मां के नाम अभियान ,लदनिया में

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / लदनिया प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में मनरेगा के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया ।

बता दे की प्रखंड कार्यालय के कैंपस में पेड़ लगाया गया और मनरेगा पदाधिकारी रणजीत मिश्रा ने कहा कि लगभग 200 पर लगाया गया है और भी लगाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा की हरियाली  से स्वच्छ वातावरण रहता है। खास कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजना का हर लोग  लाभ ले।विभिन्न पंचायतो में भी आज एक पेड़ मां के नाम का अभियान चलाया गया ।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी रणजीत मिश्रा, मनरेगा जेई आदित्य कुमार आत्यआन्य, मुखिया प्रतिनिधि बुद्धेश्वर यादव ,  रोजगार सेवक, संजय यादव, विजय कुमार सिंह अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।