बिहारसंस्कृति

बाबूबरही विधायक मीणा कामत ने लदनियां प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

बाबूबरही / लदनियां (मधुबनी) दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बाबूबरही विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मीणा कामत ने लदनियां प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित दुर्गा पूजा मंडपों का दौरा किया। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे विधानसभा क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।विधायक  ने एक-एक पंडाल में जाकर पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात की और उनके द्वारा किए जा रहे भव्य आयोजन की सराहना की।

इन पूजा मंडपों में पहुंची विधायक

विधायक मीणा कामत ने जिन-जिन गांवों के पूजा पंडालों में दर्शन किए, वे इस प्रकार हैं।हर जगह स्थानीय लोगों और पूजा समिति द्वारा विधायक  का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

NDA कार्यकर्ताओं का आभार

अपने इस भ्रमण के बाद विधायक मीणा कामत ने सभी पूजा समितियों के सम्मानित सदस्यगण एवं एनडीए के समस्त निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस दौरे को सफल बनाया और पूरे समय साथ रहे।इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।