बिहारक्राइमसमस्या

मधुबनी के लदनिया में पोखर में मिला 5 साल के अज्ञात बच्चे का शव इलाके में दहशत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के खाजेडीह चौक स्थित भुतहा रोड के एक पोखरा में एक अज्ञात बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने पोखरे में एक बच्चे का शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा लगभग 5 साल का है।कुछ लोगों का कहना है कि शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है, जिसकी स्थिति काफी खराब है। अभी तक बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही लदनिया पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।प्रशासन ने बताया कि अभी तक इस मामले में थाने में किसी तरह का लिखित आवेदन या गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर बच्चे की पहचान करने की कोशिश कर रही है।पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।