क्राइमबिहार

चोरों को पकड़ने वाले ही कर रहे खुद चोरी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

नवगछिया/बिहार जहाँ पकड़ने वाला ही चोर हो तो फिर क्या कहें।  मामला नवगछिया जिला पुलिस की है जहाँ चोरों को पकड़ने वाली पुलिस खुद चोर निकली। नवगछिया पुलिस पर पंखा चोरी का आरोप लगा है । घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई। तस्वीर सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

मामला नवगछिया पुलिस जिले के ढोलबज्जा थाना की है। जहां पुलिस बाजार में गश्त कर रही थी। इसी बीच नजर सुबोध चौधरी के घर के सामने रखे थे टेबल फैन पर पड़ी। पुलिस ने गश्ती वैन को रोड पर लगा कर पंखे को गाड़ी में रख लिया। जब सुबोध चौधरी सुबह देखा कि पंखा नहीं है तो अगल-बगल पूछा। उसके बाद सीसीटीवी देखने पर पता चला कि पुलिस ही पंखा उठाकर ले गई है। पंखा वापस करने को जब सुबोध थाने पहुंचे तो पुलिस वालों ने कहा कि हम लोग कोई पंखा उठाकर नहीं लाए हैं।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ढोलबज्जा पुलिस ने सुबोध चौधरी को पंखा वापस कर दिया। इस घटना के संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत सरोज ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज देखा गया है। जिसका पंखा था उसे दे दिया गया है। नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर को जांच करने का निर्देश दिया गया है ।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।