लदनियां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्राउन शुगर और गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार नेपाली नोट भी बरामद ।। 2.. NDPS की धारा 20/22 के तहत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया
न्यूज डेस्क
मधुबनी/ लदनियां थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांड में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीटीसी केदार पासवान के द्वारा की गई।
पहला मामला कांड संख्या 410/26 पुलिस ने दिनांक 30-09-2026 को NDPS की धारा 8(c)/21(b)/29 एवं BNS की धारा 111(4) के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,जयकुमार कामत, उम्र 33 वर्ष, पिता स्व. शिवनारायण कामत, बालकु सिंह, पिता रामउद्गार सिंह, दोनों ग्राम – औंगिया उत्तरवारी, मोहब्वला थाना लदनिया, इन्द्रदेव साह, पिता श्रीलाल साह, ग्राम – खैराही, थाना जयनगर, जिला मधुबनी। एक डिजिटल तराजू,48 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, 60 हजार नेपाली नोट,8 हजार भारतीय नोट बरामद किया है।

2.. NDPS की धारा 20/22 के तहत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया
लदनिया पुलिस ने अजय कामत, उम्र 42 वर्ष, पिता स्व. उत्तीम कामत, अंकित कुमार, पिता अजय कामत, दोनों ग्राम – मोतनाजे, थाना लदनियां इनके पास से 100 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने इसे छापेमारी स्थल अभिमुख के दुकान से बरामद किया। इस कांड के वादी भी पीटीसी केदार पासवान हैं और गिरफ्तारी शाम 18:35 बजे की गई।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

