अपनी पार्टी से अलग राह अनुज के लिए अनंत सिंह के घर बन रहे 50 हजार रसगुल्ले पटना स्नातक MLC चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल
शंकर प्रसाद सिंह
पटना पटना स्नातक MLC चुनाव से पहले बिहार की सियासत में मिठास घुलने लगी है, वो भी पूरे 50 हजार रसगुल्लों के साथ। मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी से अलग राह पकड़ते हुए जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को खुला समर्थन दे दिया है।
बताया जा रहा है कि इसी समर्थन के बीच अनंत सिंह के आवास पर करीब 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए जा रहे हैं। चर्चा है कि डॉ. अनुज सिंह के नामांकन के दिन ये रसगुल्ले समर्थकों और आम लोगों के बीच बांटे जाएंगे।
गौरतलब है कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन अनंत सिंह ने उनके मुकाबले जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के साथ जाने का ऐलान किया है। अनंत सिंह के इस फैसले के बाद से ही यह चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

