बिहार की कानून-व्यवस्था पर चिराग पासवान के सवाल पर सियासत तेज, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने दिया महागठबंधन में आने का खुला ऑफर
न्यूज डेस्क
पटना/बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा उठाए गए सवालों के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। अब इस मुद्दे पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान को महागठबंधन के साथ आने का खुला न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान को भी लगता है कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, तो उन्हें केंद्रीय मंत्री पद छोड़कर महागठबंधन के साथ आने पर विचार करना चाहिए।
RJD विधायक ने कहा कि वह चिराग पासवान को आमंत्रित करते हैं कि वे साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाएं और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दें।
बता दें कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चिराग पासवान बिहार सरकार के कामकाज और शासन-प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाखुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अपनी ही पार्टी के एनडीए में होने पर वह शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। इसी वीडियो के आधार पर राजद ने उन्हें यह ऑफर दिया है।

