बिहारराजनीतिक

बाबूबरही विधानसभा बनी चर्चा का केंद्र विधायक मीना कुमारी का एक्शन मोड खुद फील्ड में उतरकर कर रहीं विकास कार्यों की निगरानी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संपादकीय, राम दुलार यादव 

बिहार /मधुबनी जिले की बाबूबरही विधानसभा इन दिनों जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां की स्थानीय विधायक मीना कुमारी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत में सड़क, गली-नली, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। जो काम सही हो रहा है उसे और तेज करने और जहां कमी है वहां तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया जा रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि विधायक खुद घूम-घूम कर गांव-गांव जाकर विकास कार्यों का जायजा ले रही हैं, ताकि विकास में किसी प्रकार की बाधा न आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद बाबूबरही में ऐसा देखने को मिल रहा है जब विधायक खुद जमीनी हकीकत देखने सड़क पर हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति और सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

इस दौरान विधायक ने कहा हम बाबूबरही का समग्र विकास करेंगे। यहां की जनता मालिक है और हर जनता मालिक का दिल जीतना ही हमारा लक्ष्य है। विकास में कोई समझौता नहीं होगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2025 के चुनाव में दूसरी बार 17,568 वोटों से जीत दर्ज करने के बाद विधायक मीना कुमारी जनता के भरोसे को बनाए रखने के लिए इस तरह का फोकस दिखा रही हैं, जिसका सीधा असर आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपलब्धि के रूप में दिखेगा।