टेंट के लिए ली जमीन शादी के बाद नहीं छोड़ी अब SC/ST का धौंस दिखाकर कब्जे की कोशिश पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
सुरेंद्र कुमार
मधुबनी / लदनिया प्रखंड के लछमिनिया पंचायत अंतर्गत झलोन गांव में जमीन विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि टेंट लगाने के नाम पर ली गई जमीन को खाली नहीं किया गया और उल्टा SC/ST एक्ट की धमकी देकर असली जमीन मालिक को ही फंसाने की कोशिश की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित रामनारायण सिंह और ललित सिंह पिता स्व. करण सिंह का कहना है कि उनकी खाता नं. 229, खेसरा नं. 686,688 खाता नंo 435 रकबा खतियान और लगातार रसीद उनके नाम से कट रहा है। यह जमीन वर्षों से उनके कब्जे में है।
गांव के ही राम विलास पासवान ने अपनी बेटी की शादी के लिए कहा कि भाई कुछ दिन के लिए टेंट-भोज के लिए जमीन दे दो, शादी के बाद खाली कर देंगे। इंसानियत के नाते लड्डू सिंह ने जमीन दे दी।
आरोप है कि टेंट के बहाने पहले ईंट गिराई गई और फिर रातों-रात उसी जमीन पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया गया। जब लड्डू सिंह ने कहा कि भाई जमीन खाली करो तो उन्हें धमकी दी गई ।मेरा पर्ची है, मैं हरिजन हूँ, SC/ST केस में फंसा दूंगा।
सरपंच के सामने भी नहीं दिखाया कागज
मामला जब ग्राम कचहरी लछमिनिया में सरपंच सुनील कुमार मंडल और उप सरपंच विजय कुमार शर्मा के पास पहुंचा तो सरपंच ने दोनों पक्षों को कागज लाने और अमीन से संयुक्त नापी कराने को कहा। लड्डू सिंह ने अमीन फीस जमा कर दी और खतियान-रसीद दिखा दी, लेकिन दूसरे पक्ष ने कोई ठोस कागज नहीं दिखाया और ग्राम कचहरी से यह कहते हुए भाग गया कि जो करना है कर लो।
उल्टा SC/ST थाने में झूठा आवेदन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन हड़पने के लिए अब उल्टा SC/ST थाने में मारपीट और 22 हजार लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाकर आवेदन दिया गया है, जबकि सच्चाई यह है कि जमीन लड्डू सिंह की है और टेंट के लिए ली गई थी।
पीड़ित ने अंचल अधिकारी लदनिया और थानाध्यक्ष लदनिया से मांग की है कि जमाबंदी के आधार पर जांच कर अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए और SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाकर न्याय दिया जाए।

