अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर एक महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप सामने
सुरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
बि बेगूसराय /अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर एक महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसे अपने जाल में फंसाया और फिर होटल में ले जाकर मारपीट की और चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। महिला ने बाथरूम में खुद को बंद कर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी. घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बीती रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया फिर उसे एक होटल में ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद चाकू की नोंक पर महिला के साथ घंटों बलात्कार करता रहा। बाद में किसी तरह महिला ने बाथरूम जाने के बहाने अपने आप को बाथरूम में कैद कर लिया और वहां से परिजनों को मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी।
इसके बाद परिजनों ने आकर किसी तरह उस महिला की जान बचाई. लेकिन, तब तक आरोपी युवक मौके से फरार होने में सफल हो गया। हैरानी की बात यह है कि घंटों चली, लेकिन इस घटना के दौरान न तो होटल के किसी स्टाफ और न ही किसी सुरक्षाकर्मी ने इस घटना की जानकारी लेने की कोशिश की पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

